‘खून भरी मांग’ मेरी सबसे बड़ी हिट फिल्म : कबीर बेदी

‘खून भरी मांग’ मेरी सबसे बड़ी हिट फिल्म : कबीर बेदी

मुंबई। फिल्म ‘खून भरी मांग’ को 80 के दशक का कोई भी किशोर शायद ही भुला पाया होगा। सोमवार को फिल्म की रिलीज को तीन दशक पूरे हो गए।

फिल्म के दिग्गज अभिनेता कबीर ने इस मौके पर कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट फिल्म है।

 प्यार और विश्वासघात की कहानी पर आधारित यह फिल्म जबर्दस्त हिट हुई थी। अभिनेत्री रेखा और अभिनेता कबीर बेदी की प्यार भरी शादी और फिर कबीर का विश्वासघात, जब वह रेखा के किरदार को नाव से नीचे मगरमच्छों द्वारा खाए जाने के लिए फेंक देता है।

कबीर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ‘खून भरी मांग’ (1988) की 31वीं वर्षगांठ। फिल्म में मैंने और रेखा ने साथ में काम किया था।’’  

बेदी ने कहा, ‘‘जब मैं हवाई में टॉम सेलेक के साथ ‘मैग्नम पी.आई.’ की शूटिंग कर रहा था, तब राकेश ने फिल्म को लेकर मुझे कॉल किया था।’’

73 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं ही क्यों? मैंने पूछा, क्या बॉलीवुड हड़ताल पर है? उन्होंने कहा, हीरो खलनायक बन जाता है, यह बात कोई भी अभिनेता स्वीकार नहीं करेगा। मेरी सबसे बड़ी हिट।’’

‘खून भरी मांग’ ऑस्ट्रलियाई मिनी सीरीज ‘रिटर्न टू ऐडन’ का रीमेक है।
(आईएएनएस)

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0