ऐसे किरदार चाहती हूं, जिसमें कुछ करने का मौका हो : कैटरीना

ऐसे किरदार चाहती हूं, जिसमें कुछ करने का मौका हो : कैटरीना

मुंबई। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भारत और जीरो जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों के दिलो में अपनी खास जगह बना ली है और अब उनका कहना है कि आने वाले समय में वह ऐसे किरदारों को निभाने की चाह रखती हैं जिनमें उनके लिए कुछ कर दिखाने मौका हो। कैटरीना ने कहा, मैं ऐसी भूमिकाएं निभाने की इच्छुक हूं, जिनमें मुझे वास्तव में कुछ करने का मौका हो, उसमें पूरी तरह से शामिल होने या उससे जुड़ने और उसकी तह तक जाने का पूरा मौका हो। मुझमें उन किरदारों को करने की चाह है, जो मुझे उस स्तर के प्रदर्शन करने की अनुमति दें, जिनका अनुभव मैंने भारत और जीरो में किया।

शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म में बबीता के रूप में कैटरीना कैफ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

क्या वह अन्य किसी फिल्म में इसी तरह के किरदार निभाना चाहेंगी?

कैटरीना ने कहा, अब मुझे यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि मैं केवल ऐसी ही फिल्मों और किरदारों का चुनाव करूं जो एक नए पहलू को सामने लाने की मुझे चुनौती दें और प्रेरित करें। (आईएएनएस)

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0