भाई की रोका सेरेमनी के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही तैयार हुईं करीना

भाई की रोका सेरेमनी के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही तैयार हुईं करीना

बेंगलुरु। काम की व्यस्तता के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपने चचेरे भाई अरमान जैन की रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए बेंगलुरु हवाई अड्डे पर ही तैयार होना पड़ा। इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल है जिसमें करीना एयरपोर्ट पर अपना मेकअप करवाते नजर आ रही हैं।

करीना इस दौरान लाल रंग के एक सलवार सूट में नजर आईं। इस वीडियो में अपनी टीम द्वारा मेकअप करवाते और बाल बनवाते हुए करीना कहती हैं, मेरा नया मेकअप रूम, बेंगलुरु हवाई अड्डा।

करीना एक फैशन स्टोर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए बेंगलुरु आई हुई थीं।

अरमान की रोका सेरेमनी का आयोजन शनिवार की शाम को मुंबई में किया गया जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया सहित बॉलीवुड के सितारों ने शिरकत कीं।

करीना मौके पर अपने पति व अभिनेता सैफ अली खान के साथ पहुंची। सैफ इस दौरान सफेद कुर्ता पायजामा पहने नजर आए।

अरमान दिवंगत राजकपूर के नाती और रीमा जैन के बेटे हैं। इस साल जुलाई में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा को प्रपोज किया था। (आईएएनएस)

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0