सफलता दोहराने को बेताब जूडोका अस्मिता डे : कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब एशियन गेम्स में गोल्ड पर निगाहें

सफलता दोहराने को बेताब जूडोका अस्मिता डे : कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब एशियन गेम्स में गोल्ड पर निगाहें


स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली 

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। 4 सितंबर तक जापान के आइची और नागोया शहर में इन खेलों की धूम रहेगी। भारतीय खिलाड़ी इसके लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 48 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वालीं महिला जूडोका अस्मिता डे अब एशियन गेम्स में भी इस सफलता को दोहराना चाहती हैं। 
 नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी अस्मिता ने कहा, एशियन गेम्स में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए मैं अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं। मैं बचे हुए दिनों में ट्रेनिंग कर रही थी और अगले 2-3 दिनों में जापान भी जाऊंगी, जहां मैं बहुत अच्छी ट्रेनिंग करूंगी, क्योंकि एशियन गेम्स के लिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा ट्रेनिंग करना चाहती हूं और गेम्स में अपने देश के लिए मेडल जीतना चाहती हूं। 

एशियन गेम्स में जापान, चीन और मंगोलिया जैसे देश के खिलाड़ी होंगे। यह आसान नहीं होगा, लेकिन मैं शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतना चाहती हूं। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के नंबर-1 खिलाड़ी रह चुके पायस जैन 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में देश के लिए मेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। 

उन्होंने एशियन गेम्स की तैयारियों को लेकर कहा, हम 5 दिन पहले ही वहां जा रहे हैं, ताकि माहौल को देख सकें और समझ सकें कि हमें क्या बदलाव करने होंगे। हमारी तैयारियां काफी मजबूत रही हैं और इस बार हमें काफी उम्मीद है। हम देश के लिए गोल्ड जीतना चाहते हैं, लेकिन यह मुश्किल प्रतियोगिता होगी। हमें मेडल जीतने की उम्मीद है। हमारी तैयारी बहुत अच्छी है। 

एशियन गेम्स से पहले हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, एशियन गेम्स से पहले वर्ल्ड कप एक बहुत अहम टूर्नामेंट था। वर्ल्ड कप में आपने देखा होगा कि महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। चीन जैसी टीम के खिलाफ ड्रॉ खेला। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला। हां, नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुझे एशियन गेम्स में भी महिला टीम से खासा उम्मीदे हैं। 

मेंस टीम की बात की जाए, तो वह वर्ल्ड कप में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल सके। हालांकि, खिलाड़ी अपनी कमियों को जानते हैं। उन्हें एशियन गेम्स के महत्व का पता है। हरमन बहुत शानदार खेल दिखा रहे हैं। उम्मीद है कि भारतीय पुरुष टीम वर्ल्ड कप से बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, भारतीय कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने बताया, तैयारियां बहुत अच्छी हैं। हम पिछले 8-9 महीनों से कैंप में हैं। उम्मीदें वैसी ही हैं जैसी साल 2023 में थीं, जब हमने गोल्ड मेडल जीता था, और हम फिर से गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे। 

एशियन गेम्स 2026 में देश को महिला और पुरुष क्रिकेट टीम से खासा उम्मीदें हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, हम एशियन गेम्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम जा रही है और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम निश्चित रूप से जीतेंगे। हम गोल्ड मेडल जीतकर लाएंगे, इसमें कोई शक नहीं है। हमारी पुरुष और महिला टीमें गोल्ड जीतेंगी। -आईएएनएस

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0