संजय गुप्ता की फिल्म में साथ दिखेंगे जॉन और इमरान

संजय गुप्ता की फिल्म में साथ दिखेंगे जॉन और इमरान

मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी, फिल्म निर्माता संजय गुप्ता की आगामी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे।

गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘जॉन के साथ ये मेरी तीसरी फिल्म है और मैं इमरान के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था और गैंगस्टर ड्रामा जो मेरे फिल्म निर्माण का आधार है उसे लेकर मैं लौट आया हूं और मैं कह सकता हूं कि घर वापसी करना अच्छा है।’’

निर्देशक ने जॉन के साथ ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘जिंदा’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

फिल्म से संबंधित बाकी जानकारियां अभी उजागर नहीं की गई हैं।

गैंगस्टर आधारित इस फिल्म को गुप्ता की व्हाईट फेदर फिल्म्स और भूषण कुमार की टी सीरीज संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0