जम्मू-कश्मीर : आईटीबीपी बस दुर्घटना में 7 सुरक्षाकर्मी की मौत, 32 घायल

जम्मू-कश्मीर : आईटीबीपी बस दुर्घटना में 7 सुरक्षाकर्मी की मौत, 32 घायल

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और 32 अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि अनंतनाग जिले में पहलगाम तहसील के चंदनवाड़ी इलाके में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के बाद सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक आईटीबीपी की बस नदी में गिर गई। इस हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों और एक स्थानीय पुलिसकर्मी समेत सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

बीएसएफ हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल सुरक्षाकर्मियों को श्रीनगर ले जाने के लिए तैनात किया गया है।

पुलिस ने कहा, बस में आईटीबीपी के 37 जवान और दो स्थानीय पुलिसकर्मी सवार थे।

--आईएएनएस

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

जानिये, दही जमाने की आसान विधि



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0