धवन ने रैना के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका गंवाया

धवन ने रैना के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका गंवाया

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने आईपीएल में सुरेश रैना के रिकार्ड की बराबरी करने का मौका गंवा दिया। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन के बीच रविवार को खेले गए मैच के के दौरान धवन खाता खोले बगैर आउट हो गए।

धवन ने अभी तक आईपीएल में 159 मैचों में 37 अर्धशतक मारे हैं और उन्हें रैना के 38 अर्धशतकों की बराबरी के लिए सिर्फ एक और अर्धशतक की जरूरत है। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

यह मैच हालांकि रोमांच से भरपूर रहा। दिल्ली ने मार्कस स्टोइनिस के 21 गेंदों पर 53 रनों की मदद से 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। पंजाब भी 20 ओवरों में इतने ही रन बना सकी और मैच सुपर ओवर में गया।

सुपर ओवर में दिल्ली के कागिसो राबादा ने पंजाब को सिर्फ दो रन ही बनाने दिए। दिल्ली ने आसानी से तीन रन बना मैच अपने नाम किया।  (आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0