अभिनय में आना महज संयोग था : इलियाना डिक्रूज

अभिनय में आना महज संयोग था : इलियाना डिक्रूज

मुंबई। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि अभिनय को करियर के तौर पर चुनना पहले से तय नहीं था, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी योजना गायन को पेशे के तौर पर लेने की थी। रोमेडी नाओ पर प्रसारित होने वाले लव लाफ लाइव शो के एपिसोड में इलियाना ने इस बारे में बात की।

जब शो की मेजबान शिवानी दांडेकर ने उन्हें मॉडलिंग से बॉलीवुड में अब तक के सफर के बारे में पूछा तो इलियाना ने कहा, एक्टिंग को करियर के तौर पर चुनना इत्तेफाकन था।

वह वह एक एक्टर नहीं होती तो करियर में उनका दूसरा विकल्प क्या होता? इसके जवाब में इलियाना ने कहा, अगर एक्टिंग नहीं तो प्लान बी सिंगिंग होता। मैं एक सिंगर होती।

जब शो में उनसे यह पूछा गया कि तीन ऐसे सह-कलाकारों के नाम बताए जिनके साथ काम करना उन्हें पसंद है? इस पर इलियाना ने कहा, नरगिस फाकरी के साथ मेरा काफी करीबी रिश्ता है और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा, अरशद वारसी और वरुण धवन के साथ भी मैं आसानी से कनेक्ट कर पाती हूं। (आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0