मैं हमेशा से ही रोहित शेट्टी की फिल्म का हीरो बनना चाहता था : रणवीर सिंह

मैं हमेशा से ही रोहित शेट्टी की फिल्म का हीरो बनना चाहता था : रणवीर सिंह

मुंबई। रणवीर सिंह पिछले साल आई निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ के हीरो थे, उनका कहना है कि वह हमेशा से ही उनके हीरो बनना चाहते थे।

रणवीर ने कहा, ‘‘रोहित एक्शन-एंटरटेनमेंट और मसाला शैली के किंग हैं। मैं हमेशा से ही उनका हीरो बनना चाहता था और जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने खुद को इसमें उड़ेल दिया। हम दोनों ही अंदर से एंटरटेनर्स हैं- हमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना पसंद है।’’

फिल्म में रणवीर पुलिस अफसर संग्राम भालेराव के किरदार में थे। रणवीर के लिए यह किरदार उनके दिल में एक खास जगह रखती है।

रणवीर ने कहा, ‘‘संग्राम भालेराव हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा क्योंकि मुझे एक ऐसी फिल्म, एक ऐसी शैली में काम करने को मिला जो मेरा घर है। मुझ पर यकीन करने और इस पावर पैक्ड कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनाने के लिए मैं रोहित शेट्टी का शुक्रगुजार हूं।’’

‘सिम्बा’ ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, शनिवार को एंड पिक्चर्स पर इसका वल्र्ड टीवी प्रीमियर होगा।
(आईएएनएस)

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0