नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान का ऐतिहासिक आगाज, किसान भी भरेंगे उड़ान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान का ऐतिहासिक आगाज, किसान भी भरेंगे उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश और देश के लिए 15 जून का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है, जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार यात्रियों से भरी विमान सेवा का संचालन शुरू होगा। सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ से उड़ान भरकर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट की धरती पर लैंड करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां की हैं। 

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से सुबह 7:05 बजे टेकऑफ करने वाली यह पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर जेवर पहुंचेगी। इस उड़ान में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के लगभग 70 कारोबारी भी इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया जाएगा। 

नोएडा एयरपोर्ट से पहली प्रस्थान करने वाली उड़ान सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त बेंगलुरु से नोएडा और नोएडा से लखनऊ के बीच विशेष उड़ानों का संचालन भी किया जाएगा। पहले दिन सभी उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जाएंगी। साथ ही हैदराबाद और अमृतसर के लिए नियमित उड़ानों की शुरुआत भी होगी। हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी। 

अमृतसर के लिए दैनिक उड़ान सुबह 10:10 बजे उड़ान भरेगी और वहां से आने वाली पहली फ्लाइट दोपहर 1:20 बजे नोएडा पहुंचेगी। 16 जून से इंडिगो द्वारा बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित दैनिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं, अकासा एयर भी बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए अपनी सेवाएं प्रारंभ करेगी। भविष्य में बरेली, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़ और देहरादून के लिए भी उड़ानें शुरू होने की संभावना है। 
 इस ऐतिहासिक अवसर का सबसे भावनात्मक पहलू यह है कि उसी भूमि के 170 किसान, जहां कभी खेती किया करते थे, पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। सुबह 9 बजे किसान प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के लिए रवाना होगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करेगा। इस दल में 20 महिला किसान भी शामिल हैं। 

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह केवल गौतमबुद्ध नगर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि किसानों के विश्वास, त्याग और सहयोग से ही यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साकार हो सका है। किसान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वयं विधायक करेंगे और लखनऊ में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा। -आईएएनएस

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0