अंकित तिवारी की बेटी के साथ पोज देतीं नजर आईं आलिया

अंकित तिवारी की बेटी के साथ पोज देतीं नजर आईं आलिया

मुंबई। सुन रहा है न तू के गायक अंकित तिवारी की बेटी आर्या के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मुस्कुराते हुए एक पोज दिया। गायक की बेटी का नाम अभिनेत्री के पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने रखा था।

अंकित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उनकी बेटी के साथ आलिया पोज देती दिखाई दे रही हैं।

आर्या किसी महिला के कंधे पर लेटी हैं और आलिया पीछे से उनके साथ तस्वीर खिंचवा रही है।

अंकित ने इसके कैप्शन में लिखा, कैप्शन की जरूरत नहीं। आर्या और आलिया दोनों ही स्वीट हैं ना?

अंकित तिवारी भट्ट परिवार के काफी नजदीक हैं।

अंकित ने पहले आईएएनएस से कहा था, भट्ट साहब मुझे इंडस्ट्री में लाए और मौका दिया। मैं आज जो भी हूं उनकी वजह से हूं और मैं अपनी बेटी के बारे में भी यही सोचता हूं। जब वह पैदा हुई थी तो मैं आशीर्वाद दिलाने उसे लेकर भट्ट साहब के पास गया था।

महेश भट्ट को गायक-संगीतकार तिवारी ने शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई भी दी।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, महेश सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप मेरे लिए एक शिक्षक, दोस्त, अभिभावक और प्रेरणा से कही अधिक हैं। आने वाला साल आपके लिए खुशियां लेकर आए ऐसी मैं कामना करता हूं। (आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

क्या सचमुच लगती है नजर !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0