लड़ाई आसान नहीं है, आपसी दूरी बनाए रखें : कोहली

लड़ाई आसान नहीं है, आपसी दूरी बनाए रखें : कोहली

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने केंद्र सरकार द्वारा लगए गए लॉकडाउन को लेकर देश के नागरिकों से अपील की है कि वह इस दौरान घरों में ही रहें और लाकडाउन का पालन करें। कोहली ने साथ ही लोगों से स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह मानने की भी अपील की है।

कोहली ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कहा, मैं विराट कोहली आज आपसे एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक भारतीय होने के नाते बात कर रहा हूं। जो कुछ मैंने बीते कुछ दिनों में देखा। लोगों की भीड़, सड़क पर घूमते लोग। कर्फ्यू का पालन न करना, लॉकडाउन का पालन न करना। यह देखकर मुझे लगा कि हम इस लड़ाई को बहुत ही साधारण तरीके से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, यह लड़ाई उतनी साधारण नहीं है, जितनी दिखती है। इसलिए मेरी आज आप सभी से यही विनती है कि आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सरकार ने हमें जो भी दिशा निर्देश दिए हैं उसे पूरी ईमानदारी से मानें। यह सोचें कि अगर आपकी लापरवाही से आपके परिवार में किसी को यह बीमारी हो जाए तो आपको कैसा महसूस होगा। इसलिए हमारी सरकार, हमारे स्वास्थ विशेषज्ञ इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यह चीजें तभी सफल हो पाएंगी जब हम भारतीय नागरिक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। मस्ती मजाक करने के लिए सड़कों पर निकलना, इस स्थिति का फायदा उठाना मेरे लिए यह अपने देश से ईमानदारी नहीं है। मैं आप लोगों के साथ मिलकर यह चीज ठीक होते देखना चाहता हूं और आपसे अपील करता हूं कि आप सरकार के आदेशों का पालन करें।

भारतीय सरकार ने कोरोनावायरस के प्रभाव को रोकने के लिए देश में 21 दिन के लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। (आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0