त्यौहारी सीजनः सोना करीब 1,400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी 2 लाख के नीचे

त्यौहारी सीजनः सोना करीब 1,400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी 2 लाख के नीचे



बिजनेस डेस्क। मुंबई 

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे सोना करीब 1,400 रुपए सस्ता हो गया है, जबकि चांदी का दाम 2 लाख रुपए के नीचे पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,411 रुपए घटकर 1,42,694 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,44,105 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,30,708 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,07,021 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है और घटकर 2 लाख रुपए के नीचे पहुंच गई है। चांदी का दाम 7,006 रुपए कम होकर 1,99,777 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,06,783 रुपए प्रति किलो थी। 

हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,459 रुपए या एक प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,44,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी के 4 दिसंबर, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 6,269 रुपए या 3 प्रतिशत कम होकर 2,02,899 रुपए प्रति किलो हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 

खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,094 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55.73 डॉलर प्रति औंस पर थी। जानकारों ने कहा कि सोने में कमजोरी का रुख जारी रहा और यह भारतीय बाजार में एमसीएक्स पर गिरकर 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब जबकि कॉमेक्स पर गिरकर 4,088 डॉलर प्रति औंस के स्तर के करीब आ गया है। 

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों के कारण बाजार का माहौल दबाव में है, जिससे ऐसी संपत्तियों का आकर्षण कम हो रहा है जिनसे कोई रिटर्न नहीं मिलता। अब सबकी नजरें अगले हफ्ते आने वाले फेड के नीतिगत फैसले पर टिकी हैं। ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख और महंगाई पर उनके संकेत डॉलर और सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। -आईएएनएस

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0