फरहान ने शुरू की ‘तूफान’ की तैयारियां

फरहान ने शुरू की ‘तूफान’ की तैयारियां

मुंबई। अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘तूफान’ के लिए तैयारी शुरू कर दी है जिसके निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं।

फरहान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया जिसमें वह बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में फरहान ने लिखा, ‘‘धीमा। गति। शक्ति। धीमा। गति। बर्न बेबी बर्न। तैयारी में ‘तूफान’।’’

फरहान इस फिल्म में एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे।

फरहान और मेहरा छह साल बाद ‘तूफान’ के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं। दोनों इससे पहले ‘भाग मिलखा भाग’ में साथ काम कर चुके हैं। यह दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह पर बनी बायोपिक थी।

फिल्म तूफान के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।

इस फिल्म को एक्सेल मूवीज और रॉम्प पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0