आप की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल

आप की पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक महीने के बाद चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस दौरान कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पी.सी. चाको मौजूद थे। अलका ने अपने समर्थकों के साथ चाको से मुलाकात कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।

लांबा ने ट्वीट किया कि उन्हें पांच रुपये की रसीद प्राप्त हो गई है और वह कांग्रेस की आधिकारिक सदस्य बन गई हैं।

लांबा ने गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

लांबा ने छह सितंबर को आप से इस्तीफा देते हुए घोषणा की थी कि वह सोनिया गांधी के आवास पर उनकी उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होंगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष लांबा आप में शामिल होने से पहले कांग्रेस में 20 साल रह चुकी थीं। आप में शामिल होने के बाद 2015 विधानसभा चुनाव में चांदनी चौक से वह विधायक चुनी गईं।

लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

वह शुक्रवार को ही पार्टी में शामिल होने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वह शनिवार को शामिल होंगी। (आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0