‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग पूरी, वरुण हुए भावुक

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग पूरी, वरुण हुए भावुक

मुंबई। अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग को खत्म करने के बाद अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।

फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर साझा करते हुए वरुण ने शनिवार को लिखा, ‘‘‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ की शूटिंग पूरी हुई। मैं अपनी भावनाओं को बयां नहीं कर सकता, मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि इस फिल्म के साथ जुड़े लोगों से मुझे प्यार है और हम सभी आपस में जुड़े हुए हैं।’’

फिल्म के साथ जुड़े सभी का धन्यवाद देते हुए ‘बदलापुर’ अभिनेता ने कहा, ‘‘24 जनवरी के दिन इस फिल्म को रिलीज करने के लिए दुनियाभर से आए सभी डांसर्स और टीम का धन्यवाद।’’

‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ एक डांस ड्रामा है। इसके निर्देशक रेमो डिसूजा हैं जिन्होंने इससे पहले ‘एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा, नोरा फतेही और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

(आईएएनएस)

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0