डीजे गणेश, मिशाल आडवाणी, हरि-सुखमनी ने किया सिड-कियारा के मेहमानों का मनोरंजन

डीजे गणेश, मिशाल आडवाणी, हरि-सुखमनी ने किया सिड-कियारा के मेहमानों का मनोरंजन


जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता कियारा-सिड की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। सोमवार को मेहंदी की रस्म बॉलीवुड हस्तियों, विशेष रूप से करण जौहर, जूही चावला, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुई। मेहंदी समारोह के दौरान सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी।
समारोह की शुरूआत सूर्यगढ़ होटल लेकसाइड से हुई। मेहमानों को झील के किनारे सनसेट पैटियो गार्डन में बैठाया गया था। कियारा के हाथों में सबसे पहले मेहंदी लगाई गई और इसके बाद सिद्धार्थ की बारी आई।

बाद में दुल्हन की मां जेनेवीव, मौसी सुमिता और नानी वालेरी समेत दोनों परिवारों की महिलाओं ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई। जब समारोह चल रहा था, डीजे गणेश ने मेहमानों को जमकर थिरकाया। सिद्धार्थ और कियारा दोनों के परिवारों ने भी इस अवसर पर खूब डांस किया।
जैसे ही शाम होने लगी डीजे गणेश ने संगीत की गति को बढ़ा दिया, और कियारा के रैपर भाई मिशाल आडवाणी, पंजाबी इलेक्ट्रॉनिक लोक कलाकारों हरि और सुखमनी मे मेहमानों का खूब मनोरंजन किया।
--आईएएनएस

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0