IPL में लगातार शतक लगाने के रिकार्ड के बारे में पता नहीं था : धवन

IPL में लगातार शतक लगाने के रिकार्ड के बारे में पता नहीं था : धवन

दुबई। शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने लीग में लगातार दो शतक जमाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह रिकार्ड मंगलवार रात को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में हासिल किया। धवन का यह शतक हालांकि बर्बाद गया क्योंकि पंजाब ने दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया। धवन ने 61 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए।

धवन को उनके शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

धवन ने कहा, आज फैसला हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन टीम के खिलाड़ी शानदार खेले। मैंने एक छोर संभाले रखने की जिम्मेदारी ली और जब मौका मिला तब बाउंड्रीज मारीं।

धवन ने शतक जमाकर रिकार्ड तोड़ा है वह इस बात से अनजान हैं।

उनसे जब इस बारे में पूछा गयो तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता।

धवन ने मंगलवार से पहले 69, 57, नाबाद 101 रनों की पारियां खेली थीं। धवन ने कहा कि वह इस पारी के दौरान उस अंदाज में थे जैसे अपने पदार्पण मैच में थे।

उन्होंने कहा, मुझे आज काफी मजा आया। मैंने इस अंदाज में बल्लेबाजी अपने पहले टेस्ट में की थी। यह अच्छी बात है कि मैं लगातार रन कर रहा हूं, इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है। मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं अच्छे से आराम करूं और अगले मैच से पहले तारोताजा रहूं।
(आईएएनएस)

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0