‘असुरन’ के लिए धनुष ने गाया गाना

‘असुरन’ के लिए धनुष ने गाया गाना

चेन्नई। अभिनेता धनुष जो कि एक प्रतिष्ठित गायक भी हैं, ने इस बात का खुलासा किया है कि वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित उनकी आने वाली अगली तमिल फिल्म में उन्होंने एक बहुत ही शांत किस्म का गाना गाया है।

अभिनेता-संगीतकार जेवी प्रकाश ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि ‘पोल्लाथाभूमि’ नामक एक गाने को धनुष, केन करुनास और टी जे ने मिलकर अपनी आवाज दी हैं।’

 गीत के बोल युगभारती ने लिखा है।

धनुष ने ट्वीट किया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग में बड़ा मजा आया और दर्शकों द्वारा इसे सुने जाने की प्रतीक्षा वह अब और नहीं कर सकते हैं।

‘पोल्लाधवन’,  ‘पाण्डेम कोल्लू’ और  ‘वाडा चेन्नई’ के बाद धनुष ‘असुरन’ में वेत्रिमारन के साथ चौथी बार काम कर रहे हैं। ‘असुरन’ तमिल उपन्यास ‘वेक्कई’ पर आधारित है जिसे पूमणि ने लिखा है।

इस फिल्म में पिता और पुत्र की भूमिका में धनुष डबल रोल में नजर आएंगे। मंजू वारियर इस फिल्म में मुख्य महिला के किरदार को निभा रहीं हैं और इस फिल्म से वह तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रहीं हैं।

इसे कलैपुलि एकस थानु ने प्रोड्यूस किया है।

(आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0