दीपिका-रणबीर एक बार फिर साथ काम करेंगे!

दीपिका-रणबीर एक बार फिर साथ काम करेंगे!

मुंबई। फिल्म निर्माता के ऑफिस से शुक्रवार रात एक साथ वापस बाहर आते हुए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसके बाद से यह खबरें आने लगी हैं कि कहीं यह दोनों स्टार एक बार फिर साथ में काम तो नहीं करने जा रहे हैं।

कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में रह चुके रणबीर और दीपिका की जोड़ी ‘तमाशा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘बचना ऐ हसीनों’ में देखने को मिल चुकी है।

शुक्रवार रात वे दोनों फिल्म निर्माता लव रंजन के मुंबई स्थित ऑफिस से साथ में निकलते हुए कैमरों में कैद हुए।

मुंबई के कई फोटोग्राफरों द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों ने फैन्स के दिलों में उम्मीद जगा दी है कि कहीं यह दोनों एक बार फिर साथ में काम तो नहीं करने जा रहे हैं।

एक तस्वीर में रणबीर को रंजन को गले मिलते देखा जा सकता है, जिससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मीटिंग अच्छी रही।

पिछले साल इस बात की घोषणा हुई थी कि रणबीर रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में अजय देवगन के साथ काम करेंगे, हालांकि यह अभी साफ नहीं हो सका है कि यह मीटिंग किस बारे में थी।

(आईएएनएस)

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0