दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो शेयर की

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो शेयर की

मुंबई । अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह की एक तस्वीर क्लिक की, जिसे उन्होंने प्यार से मार्निग व्यू कहा है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रणवीर अपने आधे चेहरे को ढके हुए हुडी के साथ सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दीपिका ने तस्वीर को कैप्शन दिया, माई मॉनिर्ंग व्यू! एट द रेट रणवीर सिंह ( क्लिक इमोजी) - योर्स ट्रूली। उनकी इस तस्वीर पर अभी तक 536 हजार लाइक्स आए हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीर साझा की है। पावर कपल एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और प्यार भरे कमेंट्स शेयर करते रहते हैं।

रणवीर और दीपिका जल्द ही कपिल देव की कप्तानी में 1983 में विश्व कप में भारत की जीत पर आधारित फिल्म निर्माता कबीर खान की फिल्म 83 में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे। (आईएएनएस)


पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0