दोस्ताना 2 में जाह्न्वी और कार्तिक संग शामिल हुए लक्ष्य

दोस्ताना 2 में जाह्न्वी और कार्तिक संग शामिल हुए लक्ष्य

मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोस्ताना की दूसरी किश्त में कार्तिक आर्यन और जाह्न्वी कपूर संग लक्ष्य नजर आएंगे और यह बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म होगी। करण ने कहा कि इस नवागंतुक का बॉलीवुड में कोई जाना-पहचाना नहीं है और उन्हें फिल्म में रोल के लिए ऑडिशन की कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ा।

करण ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर लक्ष्य की एक तस्वीर के साथ उनके फिल्म के साथ जुड़ने का ऐलान किया।

करण ने ट्वीट किया, धर्मा ब्लॉक में इस नए बच्चे को इंटड्र्यूस करने के लिए खुश और उत्साहित दोनों हूं। लक्ष्य दोस्ताना 2 में हमारे साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं और वहां से साथ में एक सॉलिड सिनेमाई यात्रा के शुरू होने की हम उम्मीद करते हैं। प्लीज लक्ष्य का स्वागत कीजिए और उस पर अपने प्यार और दुआओं की बौछार कीजिए।

दोस्ताना 2 साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना की रीमेक है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित उस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे।

दोस्ताना 2 के बारे में अभी और किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।
(आईएएनएस)|

क्या सचमुच लगती है नजर !

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0