कोरोनावायरस से लड़ाई में देश के साथ खड़ी है कांग्रेस : मनमोहन

कोरोनावायरस से लड़ाई में देश के साथ खड़ी है कांग्रेस : मनमोहन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को दोहराया कि वह कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान राष्ट्र के साथ एकजुट होकर खड़ी है। पार्टी ने कोरोना महामारी पर सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार सुबह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की।

इस बैठक के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सरकार के लिए पार्टी के समर्थन को दोहराया। इससे पहले पार्टी नेता राहुल गांधी ने भी यही बात दोहराई थी।

अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हम आज एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य और मानवीय संकट के बीच खड़े हुए हैं। हमारे सामने कोरोना जैसी भयावह चुनौती है, लेकिन इसे दूर करने का हमारा संकल्प भी मजबूत होना चाहिए।

बैठक में भाग ले रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सीडब्ल्यूसी को अपने राज्य में कोविड-19 से लड़ने के लिए की जा रही तैयारियों और कदमों की जानकारी दी। उन्होंने पंजाब में भोजन और दवा उपलब्ध कराने को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विभिन्न संगठनों और पंजाब पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की। इसके साथ ही सिंह ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में केंद्र द्वारा पंजाब के 5,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी को जारी न करने की ओर इशारा किया।

सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री के साथ इस मुद्दे को उठाया था। (आईएएनएस)

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0