ऑस्कर नामांकन को समय की बर्बादी मानते हैं शार्लीज थेरॉन के बच्चे

ऑस्कर नामांकन को समय की बर्बादी मानते हैं शार्लीज थेरॉन के बच्चे

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन्स के बच्चों को अभिनेत्री के ऑस्कर अवॉर्ड 2020 जीतने की संभावना कम लग रही है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बॉम्बशेल में अभिनय के लिए थेरॉन्स को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है, लेकिन गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में असफलता मिलने के बाद अभिनेत्री के बच्चों को अपनी मां के जीतने की उम्मीद कम लग रही है।

अभिनेत्री ने यूएस लेट नाइट की मेजबान जिमी किमेल से कहा, यह दो सप्ताह बेचैन करने वाले रहे। मैं गोल्डन ग्लोब के लिए नामित हुई थी। मैं क्रिटिक्स चॉइस के लिए नामित हुई..लेकिन स्पॉइलर अलर्ट : मैं नहीं जीती।

थेरॉन का कहना है कि जब उन्हें दोनों अवॉर्ड समारोह से निराशा मिली तो उनके बच्चों की प्रतिक्रिया मिलजुली थी, वे दुखी भी थे और नाराज भी।

अभिनेत्री ने कहा, मेरे बच्चे पूछ रहे हैं, क्या इस बार आपको जीत मिलेगी? और मैंने कहा, आपको पता है, सुनो मैंने अच्छे शॉट दिए हैं, पर शायद मुझे जीत न मिले। इस पर मेरे सबसे बड़े बेटे ने कहा, खैर, यह समय बर्बाद करने जैसा लग रहा है। (आईएएनएस)

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0