राम चरण का नया हेयरस्टाइल देख फैंस हुए खुश, वीडियो हुआ वायरल

राम चरण का नया हेयरस्टाइल देख फैंस हुए खुश, वीडियो हुआ वायरल

हैदराबाद । साउथ सुपरस्टार राम चरण का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में अभिनेता नए हेयरस्टाइल में दिख रहे हैं। राम चरण जल्द ही एक भारी बजट के राजनीतिक ड्रामे में दिखाई देंगे, जिसे लेकर कुछ-कुछ जानकारी सोशल साइट पर सामने आई है।

रामचरण के हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हाकिम ने उनके नए लुक का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्हें एक फैशनेबल हेयर स्टाइल और दाढ़ी में देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो के दीवाने हो गए हैं, क्योंकि फैशनेबल और सौम्य रूप के साथ चरण के मेकओवर ने सभी को प्रभावित किया है।

बेहद सफल आरआरआर के बाद, राम चरण को महाफ्लॉप आचार्य में देखा गया था। अब प्रशंसकों को रामचरण की नई फिल्म के फस्र्ट लुक पोस्टर और शीर्षक की घोषणा का इंतजार है।

शंकर के राजनीतिक ड्रामा आरसी15 में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य पात्र हैं।

--आईएएनएस

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0