आईपीएल के शेष मुकाबलों से बटलर ने खुद को रखा बाहर

आईपीएल के शेष मुकाबलों से बटलर ने खुद को रखा बाहर

लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने सितंबर के मध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आईपीएल 2021 के शेष मुकाबलों से खुद को बाहर कर लिया है। आईपीएल 2021 का आयोजन अप्रैल में हुआ था लेकिन कोरोना के मामले सामने आने के बाद इसे मई में बीच में ही स्थगित कर दिया था। इसके शेष मुकाबले यूएई में होने हैं।

बटलर ने बीबीसी से कहा, आमतौर पर आईपीएल का किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टकराव नहीं होता। अगर होगा तो इंग्लैंड को तरजीह मिलेगी।

30 वर्षीय इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि वह इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एश्ले गाइल्स पर यह फैसला छोड़ते हैं कि वह इस पर आईपीएल और इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता पर निर्णय लें।

बटलर ने कहा, हम वहां खेलेंगे जहां गाइल्स कहेंगे। मैं ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहता हूं। आप हमेशा सभी चीजों के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि इसका कोई सही जवाब है। हम काफी क्रिकेट खेला है और सभी आगे भी ऐसा करना चाहेंगे। (आईएएनएस)


महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0