ब्रह्मास्त्र ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, नेशनल सिनेमा डे पर होगी बंपर कमाई

ब्रह्मास्त्र ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, नेशनल सिनेमा डे पर होगी बंपर कमाई

पिछले 14 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक दौड़ रही निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 23 सितम्बर के दिन एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर ब्रह्मास्त्र ने एडवांस बुकिंग के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार नेशनल सिनेमा डे (23 सितंबर) के मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म ने 12 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की है। इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र ने एडवांस बुकिंग के मामले में ना केवल अपना रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि ओपनिंग डे को छोडक़र, हफ्ते के किसी भी दिन में एडवांस बुकिंग करने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर के 4000 स्क्रीन्स पर, दर्शक केवल 75 रुपये में कोई भी फिल्म देख सकते हैं। बता दें कि नेशनल सिनेमा डे के दिन मिल रहे इस ऑफर के बाद जहां सनी देओल की फिल्म चुप: द रिवेंज ऑफ आर्टिस्ट ने 1.5 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की है, वहीं हॉलीवुड फिल्म अवतार के भी 65 हजार टिकट बिके हैं।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने केवल 13 दिनों में ही देशभर में 230 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वैश्विक स्तर इस फिल्म ने 358 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान का कैमियो दर्शकों को खूब पसंद आया है। फिल्म में शाहरुख ने वानरास्त्र का किरदार निभाया है। शाहरुख के कैमियो को लेकर अयान मुखर्जी ने कहा था कि वह उनका अहसान कभी नहीं उतार सकते हैं।

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0