दिसम्बर
में ओटीटी पर देखने को मिलेगी बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

दिसम्बर में ओटीटी पर देखने को मिलेगी बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

दिसंबर में ओटीटी पर धमाका होगा। कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो थ्रिलर से लेकर ड्रामे से भरी हुई हैं। ये साल का आखिरी महीना भी है और शुरुआत ही वीकेंड से हो रही है। ओटीटी पर मजेदार वेब सीरीज बिंज वॉच करना चाहते हैं तो यहां दी गई लिस्ट आपको जरूर देखनी चाहिए। आइए डालते हैं एक नजर दिसम्बर में ओटीटी पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर— 1. अर्चीज
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना पहला डेब्यू द आर्चीज से करने जा रहे हैं। इस फिल्म से खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। ये फिल्म 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

2. मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्ल्किस पर 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 3. फ्रीलांसर सीजन-1 कन्क्लूजन

एक्शन-थ्रिलर सीरीज द फ्रीलांसर का पहला सीजन सक्सेसफुल रहा था। अब पहले सीजन का आखिरी पार्ट दिसंबर में आने वाला है। इसमें एक बार फिर मोहित रैना, कश्मीरा परदेशी और अनुपम खेर लीड रोल में दिखेंगे। दर्शक इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 दिसंबर 2023 से देख सकेंगे। 4. टाइगर 3

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म दिसंबर में ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पर इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है। 5. धूथा

साउथ एक्टर नागा चैतन्य डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं और इस सीरीज का नाम है धूथा। ये सस्पेंस और थ्रिलर वेब सीरीज है। तेलुगू सीरीज को देखने के लिए दर्शकों को अमेजन प्राइम वीडियो का रुख करना होगा। इसमें पार्वती, प्राची देसाई और प्रिया भवानी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 6. चमक

परमवीर सिंह, मनोज पहावा, गिप्पी ग्रोवाल, मोहित मल्लिक और ईशा तलवार की चमक सोनी लिव पर रिलीज होगी। जिसे दर्शक 7 दिसंबर 2023 से देख सकेंगे। 7. शेफर्ड

वेब सीरीज द शेफर्ड भी इसी दिसंबर 1 तारीख को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0