बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन से बाहर हुई विश्व चैम्पियन सिंधु

बैडमिंटन : डेनमार्क ओपन से बाहर हुई विश्व चैम्पियन सिंधु

ओदेंसी। विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पी.वी सिंधु गुरुवार को यहां जारी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार हो गईं। महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की 17 वर्षीय एन से यंग ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया।

इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला।

अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड नंबर-6 सिंधु और वर्ल्ड नंबर-19 एन से-यंग के बीच यह अबतक का पहला मुकाबला था।

क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी का सामना स्पेन की दिग्गज कोरोलिना मारिन से होगा।

अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने के बाद से सिंधु लगातार तीन टूर्नामेंट्स में नाकाम रही हैं। (आईएएनएस)

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0