आजम के बेटे और पत्नी को पुलिस का नोटिस

आजम के बेटे और पत्नी को पुलिस का नोटिस

रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को पुलिस ने दर्ज मुकदमों के आधार पर आजम खान की पत्नी सांसद तंजीन फातिमा और उनके दोनों बेटों - अब्दुल्ला आजम खान व अदीब आजम खान को नोटिस जारी कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया, "आजम की पत्नी और राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा और बेटों अजीब व अब्दुल्ला आजम को धारा 107 और 91 के तहत नोटिस दिया गया है। इन पर किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा करके उसे मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की चारदीवारी के अंदर मिलाने का आरोप है। उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है।"

उन्होंने बताया कि जौहर अली ट्रस्ट के सभी सदस्यों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने तीनों को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने इसके लिए तीनों को तीन दिन का समय दिया है।
(आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0