मुंबई। आयुष्मान खुराना ने मंगलवार को दिग्गज गायक किशोर कुमार के 91वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया, जहां वह 1972 की फिल्म मेरे जीवन साथी से ओ मेरे दिल के चैन गाते नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान ने कहा, मैं किशोर किशोर कुमार का बहुत बड़ा फैन हूं और यह मेरे सबसे पसंदीदा में से एक है। मैं दिन में कुछ समय के लिए इसे लूप में सुन लेता हूं।

उन्होंने कहा, किशोर कुमार के पास एक जादुई आवाज थी। वह हर प्रकार के गाने गा सकते थे, चाहे वह भावपूर्ण संगीत हो, जोशिला हो या उदासी भरा संगीत हो। उनके पास जीवन में एक अलग ²ष्टिकोण और सेंस ऑफ ह्यूमर था।

बाला स्टार ने कुछ साल पहले रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।

उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे किशोर दा। यह वीडियो जुलाई 2018 का है, जब मैं और अक्षय वर्मा पोलैंड के क्राको में अंधाधुन के शूटिंग के दौरान शॉट्स के बीच जाम थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आयुष्मान खुराना अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म में एक एथलीट के रूप में नजर आएंगे।

इस फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0