एशियन गेम्स : रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंचीं, वुशू में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित

एशियन गेम्स : रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंचीं, वुशू में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित


स्पोर्ट्स डेस्क। नागोया 

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा वुशू सांडा इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। नाओरेम ने कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित करते हुए लगातार तीसरा कॉन्टिनेंटल मेडल भी पक्का कर लिया है। 

रोशिबिना ने बुधवार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से मात देकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। इसी के साथ 2018 और 2022 एशियन गेम्स की मेडलिस्ट अपने कलेक्शन में एक और मेडल जोड़ेंगी। रोशिबिना ने एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इससे पहले क्वार्टरफाइनल में रोशिबिना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को प्वाइंट्स के अंतर से 5-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। 

उन्होंने सोमवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। मौजूदा एशियन गेम्स में वुशू में भारत का यह पहला सुनिश्चित पदक है। अब रोशिबिना के पास फाइनल में इसे गोल्ड मेडल में बदलने का मौका होगा। वुशू फेडरेशन ने पहले कहा था कि दिव्यांशी चौधरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद रोशिबिना को भारतीय टीम में जगह मिली थी। 

दिव्यांशी ने फाउल प्ले का आरोप लगाया और कहा कि वह पूरी तरह फिट थीं। उन्होंने फेडरेशन पर रोशिबिना का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया, जो शुरू में ट्रायल्स में चौथे स्थान पर रही थीं और टीम में जगह नहीं बना पाई थीं। दिव्यांशी ने फैसले को स्वीकार करते हुए वापसी पर ध्यान केंद्रित किया, और आखिरकार विवाद शांत हो गया। पुरुषों के 56 किग्रा क्वार्टरफाइनल में, भारत के आर्यन उज्बेकिस्तान के सायदुलो अब्दुरशितोव से 1-2 से हारकर बाहर हो गए। 

मंगलवार को, भारत की हंजाबम लैंगलेनटोम्बी देवी महिलाओं के नानक्वान और नंदाओ फाइनल में 18.839 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। भारत की न्येमन वांगसू महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। भारतीय वुशु एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन की झलक दिखाई है, जिसमें सूरज सिंह मयांगलामबम रविवार को पोडियम फिनिश के करीब पहुंच गए। -आईएएनएस

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0