‘कुली नं. 1’ की रीमेक का हिस्सा नहीं हैं अनुपम खेर

‘कुली नं. 1’ की रीमेक का हिस्सा नहीं हैं अनुपम खेर

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनुपम खेर का कहना है कि वह सुपरहिट फिल्म ‘कुली नं. 1’ की रीमेक का हिस्सा नहीं हैं। यह बता कर के उन्होंने खुद के फिल्म का हिस्सा बनने की तमाम अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

ऐसी खबरें आई थीं कि वह फिल्म की रीमेक में कादर खान का किरदार निभाने वाले हैं। खेर ने आईएएनएस को बताया, ‘‘नहीं, मैं ‘कुली नं. 1’ की रीमेक में कोई किरदार नहीं निभा रहा हूं, रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है।’’

1995 में आई डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में गोविंदा और करिश्मा मुख्य किरदार में थे। वहीं दिवंगत कादर खान होशियार चंद के किरदार में थे।

फिल्म की रीमेक में सारा अली खान और वरुण धवन मुख्य किरदार में हैं।

फिल्म ‘कुली नं. 1’ के अगले साल मई में रिलीज होने की उम्मीद है।

(आईएएनएस)

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0