ऐनी हैथवे ने बताया शराब छोडऩे का कारण

ऐनी हैथवे ने बताया शराब छोडऩे का कारण

लॉस एंजेलस। ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका ऐनी हैथवे ने शराब छोडऩे की वजह का खुलासा किया है। ऐनी का कहना है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि शराब की लत के कारण वह अपने 3 साल के बेटे जोनाथन रोजबैंक पर ध्यान देने में असमर्थ थीं।

‘पीपल डॉट कॉम’ की एक रिर्पोट के मुताबिक, टैटलर मैगजिन को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया कि एक तीन साल के बच्चे की मां के रूप में उनकी जिंदगी कैसी है। खासतौर पर कैसे शराब की लत के कारण वह बेटे के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में असमर्थ थीं।

ऐनी ने पिछले साल शराब से पूरी तरह दूरी बना ली थी। उससे पहले अपनी शराब की लत के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे शराब पीना काफी ज्यादा पसंद है। लेकिन इसके कारण मैं अपने बेटे पर ध्यान देने में असमर्थ थी। मेरा आखिरी हैंगओवर पांच दिन तक रहा था’’

इस बीच ऐनी ने यह भी शेयर किया कि अगर वह एक अभिनेत्री नहीं बनती तो पेशे के तौर पर किस क्षेत्र को चुनतीं।

उन्होंने बताया कि वह एक टीचर बनना पसंद करतीं या फि र सेना में जाती। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि सबसे ज्यादा वह एक शराबी बनना पसंद करतीं।

(आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0