यूट्यूब पर नम्बर वन पर
ट्रेंड कर रहा है एनिमल का टीजर, खतरनाक लुक में नजर आ रहे रणबीर कपूर

यूट्यूब पर नम्बर वन पर ट्रेंड कर रहा है एनिमल का टीजर, खतरनाक लुक में नजर आ रहे रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म एनिमल के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के 41वें बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें वे बेहद ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। इस 2 मिनट 26 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी दिखाई दिए हैं। अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाई है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं एनिमल के टीजर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है, यह टीजर यूट्यूबर पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
जवान से पीछे रहा है एनिमल
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल के टीजर को एक दिन में 23 मिलियन व्यूज मिले हैं तो वहीं शाहरुख खान की जवान को 6 घंटे में ही 7 मिलियन व्यूज मिल गए थे। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को 5 घंटे में केवल 4.4 मिलियन व्यूज ही मिल पाए थे। ऐसे में रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर शाहरुख खान की जवान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है।जबरदस्त है टीजर
रणबीर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल का टीजर बड़ा ही जबरदस्त है। टीजर की शुरुआत रणबीर और रश्मिका की बातचीत से शुरू होती है। इस दौरान रश्मिका रणबीर से पूछती हैं, बच्चों के बारे में सोचा? तो इस पर रणबीर कपूर कहते हैं कि वह भी पिता बनना चाहते हैं। जब रश्मिका कहती हैं कि क्या वह भी अपने पिता के जैसे ही पिता बनेंगे तो रणबीर कपूर रश्मिका की बात सुनकर गुस्से में भड़क जाते हैं। इसके बाद एक्टर को पिता अनिल कपूर संग अपना रिश्ता याद आता है। टीजर के बीच में रणबीर कपूर एक खूंखार लुक में भी नजर आते हैं, जो बदले की आग में काफी खून खराबा कर रहे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और अब फैंस इस फिल्म का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0