आलिया और रणबीर को पहले बच्चे की उम्मीद

आलिया और रणबीर को पहले बच्चे की उम्मीद

मुंबई । हिदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इस खुशी में आलिया ने फैंस के साथ अपने पहले बच्चे के बारे में जानकारी साझा की है। सोमवार को सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें जिसमें अभिनेत्री अपनी सोनोग्राफी करवाती नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति रणबीर स्क्रीन पर बच्चे को देख रहे हैं।

इस बेहद प्यारी फोटो में आलिया ने कैप्शन में लिखा, हमारा बच्चा। जल्द ही आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यह जानकारी जैसे ही आई तो फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

आलिया और रणबीर के इंडस्ट्री के दोस्त जैसे करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय सहित कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में जोड़े को बधाई दी।

बॉलीवुड स्टार कपल आलिया और रणबीर 2018 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले थे, यहीं पर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली थी।

--आईएएनएस

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0