कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने RML में कोविड का पहला टीका लगवाया

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने RML में कोविड का पहला टीका लगवाया

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली वैक्सीन लगवाई। भारत ने सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के अलावा अन्य बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोग भी शामिल थे।

कोविड की अपनी पहली खुराक लेने के लिए तोमर आज सुबह आरएमएल अस्पताल पहुंचे और सभी पात्र लोगों से भी कोविड का टीका लगवाने की अपील की।

भारत ने 2 मार्च को अपने कोविड-19 वैक्सीन कवरेज का विस्तार किया। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीन लगवाकर इस अभियान को गति प्रदान की।

16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले चरण मे हेल्थ वर्कर्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया गया। इसके बाद देश भर में सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों में हजारों की संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे और इसके परिणामस्वरूप इस अभियान को नित्य गति मिल रही है।

टीकाकरण अभियान प्रारंभ होने के बाद से देश में ही निर्मित भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशिल्ड लोगों को लगाई जा रही है।

तोमर के अलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोविड की वैक्सीन लगवा चुके हैं।
(आईएएनएस)

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0