7 साल बाद एक ही सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट हुए विराट

7 साल बाद एक ही सीरीज में 2 बार शून्य पर आउट हुए विराट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 7 साल बाद एक ही सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आलराउंडर बेन स्टोक्स ने विराट को खाता नहीं खोलने दिया।

विराट इस पारी में सिर्फ आठ गेंदों का सामना कर सके और स्टोक्स की गेंद पर विकेट के पीछे बेन फोक्स के हाथों लपके गए।

इससे पहले इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोईन अली ने चेन्नई में विराट को शून्य पर बोल्ड कर दिया था। भारत ने हालांकि यह मैच 317 रनों से जीतते हुए सीरीज में बराबरी की थी।

अब अगर सिर्फ बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने पांचवीं बार विराट को आउट किया है। विराट सबसे अधिक बार स्टोक्स के शिकार बने हैं।

स्टोक्स ने आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फाफ दू प्लेसिस, डीन एल्गर और भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को चार-चार मर्तबा आउट किया है। (आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0