आमिर खान को चीनी प्रशंसकों से मिला खास उपहार

आमिर खान को चीनी प्रशंसकों से मिला खास उपहार

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान को चीनी दर्शकों के बीच नान शेन (भगवान) माना जाता है। एक कार्यक्रम में वह एक खास तरह का हूडी पहने नजर आए। यह हूडी उन्हें चीन के प्रशंसकों से उपहार में मिला है।

बॉलीवुड से चीन तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान की शुरुआत करने वाले आमिर की फिल्में ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ चीनी बाजारों में सबसे अधिक कमाई करने वाली मानी जाती हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्टार बन चुके आमिर की फिल्में चीनी आबादी के बीच सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक होती हैं।

‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक 30 करोड़ डॉलर से अधिक कमाई करने में सफल रही है और इसे चीन की जमीन पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म माना जाता है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट, आमिर खान अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न पात्रों के माध्यम से ²ढ़ता के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अपने अब तक के फिल्मी सफर में एक रोमांटिक हीरो, एक पुलिस अधिकारी, एक पिता इत्यादि की भूमिका निभा चुके है। लेकिन अपनी आगामी फिल्म Þलाल सिंह चड्ढाÞ में अभिनेता एक अनदेखे अवतार में नजर आएंगे।

आमिर खान की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगले साल (2020 में) क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
(आईएएनएस)

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0