दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में बाढ़ से 51 लोगों की मौत, मिस्र से तुरंत पहुंचे राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में बाढ़ से 51 लोगों की मौत, मिस्र से तुरंत पहुंचे राष्ट्रपति

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता लेनोक्स मबासो ने सीएनएन को बताया कि क्वाजुलू-नटाल प्रांत के सबसे बड़े शहर डरबन में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में अमनजिमटोटी, चैट्सवर्थ और मरिआनहिल्ली शामिल हैं।

प्रभावित इलाकों में कई भवन गिर गए और दीवारें ढह गईं। घरों में पानी घुस गया। हालात की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मिस्र में अफ्रीकी एकता शिखर सम्मेलन को बीच में छोडक़र वापस आना पड़ा है।

रामफोसा ने ट्वीट कर बताया, ‘‘वापस आ गया हूं। बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों को देखने के लिए क्वाजुलू-नटाल के लिए उड़ान भरी है।’’

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं जहां उन्हें भोजन दिया जा रहा है। सरकारी प्रसारक एसएबीसी ने बताया है कि एक हजार लोग विस्थापित हुए हैं।

--आईएएनएस


उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0