महिलाएं ऐसे दिखें खूबसूरत

महिलाएं ऐसे दिखें खूबसूरत

त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में अपने कपड़े और लुक्स को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह होता है। जब त्यौहार दिवाली का हो तो महिलाओँ में खूबसूरत दिखने की चाहत और ज्यादा हो जाती है।

दिवाली के दिन सभी लोग अपने घरों को रंगोली, दिए और सजावटी लाइट्स से सजाते हैं। भारत के सभी भागों में इस त्यौहार को अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। जहां एक तरफ कोई अपने घर में रंगोली बनाता है तो वहीं दूसरी ओर कोई अपने घर को फूलों की मालाओं से सजाता है। दिवाली पर लोग अपने घर को एक नया लुक देने की कोशिश करते हैं। लेकिन घर के साथ-साथ खुद को नया लुक देना भी बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बता रहे है ऐसे नए स्टाइल्स के बारे में जो आपको ट्रेंडी के साथ भारतीय लुक भी देगा।

साड़ी
महिलाएं पुराने वक्त से साड़ी पहनती आई हैं। कहा जाता है करीब 5000 साल पहले इसकी खोज हुई। भारत की महिलाओं का यह सबसे पसंदीदा परिधान है। अगर आप इसे अलग लुक देने के लिए इसके साथ बेल्ट भी पहन सकते हैं।

इंडो-वेस्टर्न लुक
यदि इस बार दिवाली में साड़ी, सूट और लहंगा से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लेटेस्ट फैशन के अनुसार इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड फैशन डीवा भी इन लुक की दीवानी हैं। त्यौहारों के सीजन में जब आप अपनी एथनिक ड्रेस में वेस्टर्न लुक का तड़का लगाएंगी तो आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देगा।

अनारकली या लॉन्ग सूट
महिलाएं साड़ी के अलावा इस त्योहार पर लॉन्ग सूट या अनारकली भी पहन सकती हैं। अनारकली सलवार सूट महिलाओं का एक रूप है जो पाक के लाहौर शहर से उत्पन्न हुआ है।

लहंगा और घाघरा
एक लहंगे को हेवी चोली के साथ स्टाइल किया जा सकता है और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया जाता है। लहंगा या घाघरा के बीच मुख्य अंतर स्कर्ट की कार्यक्षमता है, जहां शादियों के लिए लहंगा पहना जाता है जबकि घाघरा एक पारंपरिक स्कर्ट है।

एथनिक वियर
रोजाना पहनने से लेकर कभी कभी पहनने तक, आपको सभी विषयों के लिए कपड़े के विकल्प मिलेंगे। साड़ी, लहंगा, सूट और कुर्ती के रूप में एथनिक वियर खरीद सकते हैं।

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0