Vastu Tips: बेडरूम का सही वास्तु बनाएगा दांपत्य जीवन खुशहाल

Vastu Tips: बेडरूम का सही वास्तु बनाएगा दांपत्य जीवन खुशहाल

हर कोई चाहता है कि उनका दांपत्य जीवन हमेशा खुशहाल बना रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे जुड़ा वस्तु का नियम भी होता है। दांपत्य जीवन में प्यार, समझ और तालमेल सबसे ज्यादा मायने रखता है। कई बार बिना किसी ठोस वजह के पति-पत्नी के बीच तनाव, बहस और दूरी बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे बेडरूम से जुड़ी कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। अगर बेडरूम का वास्तु सही हो, तो रिश्ते में मिठास बनी रहती है और आपसी समझ बेहतर होती है।

बेडरूम की सही दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी का बेडरूम घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा रिश्ते में स्थिरता, भरोसा और मजबूती लाती है। अगर बेडरूम उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हो, तो इससे आपसी गलतफहमियां, बहस और अस्थिरता बढ़ सकती है। इसलिए बेडरूम की दिशा सही होना बेहद जरूरी है।

बेड की पोजीशन सही रखें
बेड हमेशा दीवार से सटा हुआ होना चाहिए, ताकि रिश्ते में सुरक्षा और सहारा महसूस हो। बेड को कमरे के बीच में रखने से रिश्ते में असुरक्षा की भावना आ सकती है। सोते समय सिर दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखें, इससे नींद अच्छी आती है और मानसिक तनाव कम होता है। बेड के नीचे कबाड़ या बेकार सामान रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी जमा होती है।

बेडरूम में आईने की जगह सोच-समझकर तय करें
बेडरूम में लगा आईना अगर बेड के ठीक सामने हो, तो यह दांपत्य जीवन में तनाव और शक की वजह बन सकता है। वास्तु के अनुसार, आईने में बेड का प्रतिबिंब नहीं दिखना चाहिए। अगर कमरे में अलमारी का आईना है, तो रात के समय उसे ढक देना बेहतर माना जाता है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान रखें कम से कम

टीवी, मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान बेडरूम में ज्यादा रखने से रिश्ते में दूरी और कम्युनिकेशन की कमी आ सकती है। सोने से पहले मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नींद और रिश्ते दोनों को नुकसान पहुंचाता है। कोशिश करें कि बेडरूम को सिर्फ आराम और रिश्ते के लिए रखें।

बेडरूम में रखें पॉजिटिव यादें

पति-पत्नी की साथ की खुशहाल तस्वीरें, प्यार की निशानी या कोई शुभ प्रतीक बेडरूम में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। उदासी, अकेलापन या लड़ाई दर्शाने वाली तस्वीरों से बचना चाहिए।

#5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0