
यूपी शिक्षक भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 नवंबर तक करें आवेदन; जानें क्या है नया अपडेट
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीआरटी सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदला फैसला
यह पूरा बदलाव इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 अक्टूबर के एक निर्देश और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 27 अक्टूबर को जारी पत्र के बाद किया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पात्रता के नियमों में भी संशोधन किया गया है। अब ऐसे उम्मीदवार जिनके पास भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा या चार वर्षीय बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन) की डिग्री है, वे भी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पूरी तरह पात्र माने जाएंगे और आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन सुधार और परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें
आवेदन की नई अंतिम तिथि: 4 नवंबर
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि: 7 नवंबर
लिखित परीक्षा की तिथि: 3 और 4 दिसंबर
आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आवेदन की समय सीमा बढ़ाने के बावजूद परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक 3 और 4 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, वे 7 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र में जरूरी संशोधन कर सकते हैं।
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।होमपेज पर दिए गए विज्ञापन संख्या 05/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।नए उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी और अन्य विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
इसके बाद लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अन्य निर्देशों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...






