जानें: तब्बू की कुछ कही-अनकहीं बातों के बारे में....

जानें: तब्बू की कुछ कही-अनकहीं बातों के बारे में....

सादगी और अपने बेहतरीन अभिनय से सब का मन मोह लेने वाली अभिनेत्री तब्बू ने विरासत, चांदनी बार, माचिस, हु तू तू, आस्तित्व मकबूल, चीनी कम और हैदर जैसी शानदार फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। जो जमाल हाशमी व रिजवाना की बेटी हैं। उनके जन्म के तुरंत बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गये थे। उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं और नाना-नानी, जो एक स्कूल चलाते थे, सेवा-निवृत प्राध्यापक थे। उनके नाना, मोहम्मद एहसान, अंकगणित के प्राध्यापक थे और नानी अंग्रेजी साहित्य की प्राध्यापिका थीं। उन्होंने अपनी पढाई हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में की। उसके बाद तब्बू 1983 में मुंबई चली गयी और उन्होंने दो साल तक वहां के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढाई की। आपको बता दें कि तब्बू शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज की छोटी बहन हैं। उनके घर मुंबई और हैदराबाद दोनों जगहों पर हैं।

#वक्ष का मनचाहा आकार पाएं



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0