अनलिमिटेड जायके में अनियन रिंग्स-Onion Rings

अनलिमिटेड जायके में अनियन रिंग्स-Onion Rings

रोजाना के रूटीन स्वाद से बोर हो गई हैं और खाने में वैरायटी लाना चाहती हैं, तो बनाइये अनियन रिंग्स को। सामग्री-
4 प्याज
3/4 कप मल्टीग्रेन आटा
3 ग्राम व्हाइट पेपर पाउडर
2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
3 अंडे का सफेद भाग
सवा कप ब्रेड क्रम्ब्स।
बनाने की विधि- प्याज को गोलाई में रिंग के आकार का काटकर ठंडे पानी में रखें। फिर एक-एक करके इसे पानी में से निकाल लें। अब हर रिंग को मैदे और व्हाइट पेपर पाउडर में लपेंटें। अंडे में बेकिंग सोडा मिक्स करें। फिर रिंग्स को इसमें डुबोकर बे्रड क्रम्ब्स में लपेंटें। अब बेकिंग टे्र पर थोडा सा तेल लगाकर तैयार रिंग्स को रखें और अवन में 10 मिनट तक बेक करें। फिर इसे पलटकर 8-10 मिनट तक क्रिस्पी होने तक पकाएं। गरम-गरम अनियन रिंग्स को टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0