अगर पानी है निरोगी काया तो, अपनाएं ये मंत्र

अगर पानी है निरोगी काया तो, अपनाएं ये मंत्र

आज के व्यस्त दिनचर्या के चलते नियमित रूप से एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिल पाता। इस कारण लोगों में स्वास्थ संबंधी कोई ना कोई समस्या होती रहती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आप मात्र अपने दिनचर्या में शामिल करने से ही स्वस्थ जीवन शैली को अपना सकते हैं। ​बस इसके लिए कुछ परिर्वतन करना होगा। अपनी दिनचर्या कुछ इस तरह निर्धारित करें।

— दिन की शुरूआत स्वादिष्ट नाश्ते से करें। नाश्ते से आपको एनर्जी मिलती है, जो पूरे दिन बरकरार रहती है।
— ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का समय सुनिश्चित करें। यह नहीं कि एक दिन आप ब्रेकफास्ट सुबह आठ बजे करें लंच एक बजे व डिनर नौ बजे और दूसरे दिन ब्रेकफास्ट का समय ही न मिले। लंच के समय लंच और डिनर के समय डिनर लेें। खाने के समय स्नैक्स न लें।
—अगर आप आॅफिस में लंच नहीं करती हैं तो ऐसी चीजें लेकर जाएं जिनसे आपको एनर्जी मिले। जैसे— फल, अंकुरित चने, ग्लूकोज, बिस्कुट।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0