सॉफ्ट हैंड्स के लिए आजमाएं ये टिप्स हाथों की खूबसूरती बनाएं रखें

सॉफ्ट हैंड्स के लिए आजमाएं ये टिप्स हाथों की खूबसूरती बनाएं रखें

दिनभर घर का काम करने से हाथों का मॉइpर खत्म हो जाता है और वे खुरदरे हो जाते हैं। बदलते मौसम में शुष्क हवाओं के असर भी हाथ रूखे हो जाते हैं। पानी में काम करने के बाद और सुबह नहाने के बाद अच्छा अब्जॉर्बिग लोशन लगाएं। रात में थोडा हेवी और क्रीम बेस्ड मॉइpराइजर लगाएं, ताकि क्रीम हाथों में अच्छी तरह से जज्ब हो आए। धूप और धूल के प्रभाव से हाथों में पिगमेंटेशन और टैनिंग भी हो जाती है।
इन्हें दूर करने के लिए स्क्रब करके पैक लगाएं। हाथों की ब्लीचिंग भी की जा सकती है। स्क्रबिंग के लिए होममेड स्क्रब जैसे चीनी और बेसन का यूज करें और ताजे फलों का पैक लगाएं। चीनी से सक्रब करने के लिए हथेलियों को गीला करके थोडी सी चीनी लें और तब तक हाथों की मसाज करें जब तक चीनी घुल ना जाए। फिर साफ पानी से हाथ धो लें।
इसी तरह 1 चम्मच बेसन में थोडा नींबू का रस, हल्दी और कच्चा दूध या मलाई मिलाएं। इसे हाथों पर लगा कर स्क्रब करें। सनस्क्रीन ना सिर्फ आपके चेहरे के लिए, बल्कि बॉडी के उन सभी पाट्र्स के लिए जरूरी है, जो सीधे धूप के सम्पर्क में आते हैं। घर से बाहर निकलते समय 15 मिनट पहले चेहरे के साथ-साथ हाथों पर भी सनस्क्रीन लगाएं। नाखूनों के क्यूटिकल्स की भी देखभाल करें। हाथ रूखें हो जाने पर क्यूटिकल्स निकल आते हैं, जिनसे हो कर गंदगी और बैक्टीरिया हमारे शरीर में घुस जाते हैं।
हाथ धोने के बाद शिया बटर युक्त मॉइराइजर लगाएं। चाहें, तो नाखूनौं के बेस पर थोडा सा लिप बाम भी लगा सकती हंै। हाथों को जर्म फ्री बनाएं रखने के लिए बेशक सैनिटाइजर एक अच्छा ऑप्शन है, पर सरदियों में यक आपके हाथों को और खुश्क बना सकता है। इस मौसम में किसी सॉफ्ट मॉइpराइजिंग हैंड सोप से ही हाथ धोएं।


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0