चिप से स्मार्टफोन को बनाएं कार की चाबी

चिप से स्मार्टफोन को बनाएं कार की चाबी

नई दिल्ली। एनएक्सपी सेमीकंडक्टर ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि उसने अपने अल्ट्रा-वाइडबैंड (यूडब्ल्यूबी) चिप को नए ऑटोमोटिव इंटिग्रेटेड सर्किट (यूडब्ल्यूबीआईसी) के साथ जोड़ा है, जो स्मार्टफोन को कार की चाबी में बदल सकता है। इस तकनीक को यूडब्ल्यूबी-वाली कारों, मोबाइल और अन्य स्मार्ट डिवाइस के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से डिजाइन किया गया है। यानी कार यह जान पाएगी की उसका मालिक कहां है।

उपभोक्ता अपनी जेब या बैग में रखे अपने फोन से कारों को खोल और शुरू कर सकते हैं और स्मार्टफोन के माध्यम से सुरक्षित पार्किं ग का आनंद ले सकते हैं।

एनएक्सपी इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट और इंडिया कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता ने एक बयान में कहा, आज हम मोटर वाहन और स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का एक तेजी से मेल देख रहे हैं, जो पूरी तरह से स्मार्ट गतिशीलता के अवसरों की एक पूरी नई दुनिया को अनलॉक कर रहा है। (आईएएनएस)

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0