परफ्यूम लगाने का गलत तरीका बिगाड़ सकता है आपका पूरा लुक, जानिए सही खुशबू चुनने का अंदाज

परफ्यूम लगाने का गलत तरीका बिगाड़ सकता है आपका पूरा लुक, जानिए सही खुशबू चुनने का अंदाज

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि सर्दियों में जो परफ्यूम बेहद शानदार महकता है, वही गर्मियों में अचानक बहुत तेज या चिपचिपा लगने लगता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि परफ्यूम सिर्फ एक खुशबू नहीं, बल्कि मौसम और साइंस का बेहतरीन तालमेल है। गर्मियों में हमारी त्वचा पर खुशबू तेजी से फैलती है, जबकि सर्दियों में ठंड के कारण वह दब जाती है। जिस तरह मौसम बदलते ही हम अपने कपड़े बदल लेते है ठीक उसी तरह हर सीजन के हिसाब से आपकी परफ्यूम वार्डरोब भी अलग होनी चाहिए।

​कहा जाता है कि लोग आपका चेहरा भूल सकते हैं, लेकिन आपकी याद दिलाने वाली खुशबू हमेशा जेहन में रहती है। ऑफिस में आपकी एंट्री से लेकर किसी खास पार्टी तक, आपकी महक आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बयां करती है। ज्यादातर लोग हर जगह एक ही तेज खुशबू वाला सेंट लगाकर गलती कर बैठते हैं। ऑफिस जैसी फॉर्मल जगह पर भारी खुशबू और किसी डेट नाइट पर तेज महक आपके पूरे अंदाज को बिगाड़ सकती है।


​मौसम के अनुसार ऐसे चुनें अपना परफ्यूम:


​समर सीजन: गर्मियों में भारी परफ्यूम दम घोंटने वाला लग सकता है। इस मौसम में सिट्रस फैमिली जैसे नींबू, संतरा, बर्गामोट और ग्रेपफ्रूट के अलावा एक्वाटिक नोट्स वाले हल्के परफ्यूम सबसे बेस्ट होते हैं। इस दौरान Eau De Toilette  लगाना सही रहता है।​मानसून और स्प्रिंग: बारिश और बसंत के सुहाने मौसम में मिट्टी की सोंधी खुशबू के साथ फ्लोरल नोट्स जादू सा असर दिखाते हैं। इस दौरान गुलाब, जैस्मीन और नेरोली जैसी महक बहुत रोमांटिक लगती है।


​विंटर सीजन: सर्दियों में खुशबू जल्दी उड़ जाती है, इसलिए इस मौसम में डीप और वार्म परफ्यूम की जरूरत होती है। वुडी फैमिली, सैंडलवुड, सीडरवुड, एम्बर और वनीला इस मौसम के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस दौरान Eau De Parfum (EDP) का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह लंबे समय तक टिकता है।


​मौके के हिसाब से ऐसे करें स्टाइलिंग:

​ऑफिस और डेली वियर: कार्यस्थल पर भीड़ से अलग दिखने के बजाय सोबर दिखना जरूरी है। ऑफिस के लिए सॉफ्ट वुडी, हल्का मस्क और सिट्रस की हल्की खुशबू सबसे बेहतरीन विकल्प है।


​पार्टी और फेस्टिवल्स: शादियों और पार्टियों के लिए आप थोड़ा बोल्ड विकल्प चुन सकती हैं। इंडियन अत्तर्स जैसे रोज, सैंडलवुड, केसर वाला ऊद और एम्बर महफिल में आपकी एक अलग छाप छोड़ते हैं।

​डेट नाइट: इस खास मौके के लिए वनीला, सैंडलवुड, व्हाइट मस्क और सॉफ्ट जैस्मीन जैसी खुशबू चुनें जो स्किन के करीब रहे और सामने वाले को आकर्षित करे।


​परफ्यूम को लंबे समय तक टिकाए रखने के 3 आसान टिप्स:

​परफ्यूम को कपड़ों पर नहीं बल्कि पल्स पॉइंट्स जैसे कानों के पीछे, कलाई और गर्दन पर लगाएं।परफ्यूम लगाने के बाद कलाई को आपस में कभी न रगड़ें इससे टॉप नोट्स टूट जाते हैं।रूखी त्वचा पर परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है इसलिए सेंट लगाने से पहले बिना खुशबू वाला लोशन जरूर लगाएं।

हेमलता शर्मा जयपुर

#महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0