Teddy Day: वेलेंटाइन वीक में टेडी डे को ऐसे करें सेलिब्रेट, खुश हो जाएगी पार्टनर

Teddy Day: वेलेंटाइन वीक में टेडी डे को ऐसे करें सेलिब्रेट, खुश हो जाएगी पार्टनर

वेलेंटाइन वीक का हर दिन अपने आप में खास होता है और इन्हीं में से एक है टेडी डे। हर साल 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टेडी डे प्यार, केयर और क्यूटनेस को दिखाने का एक प्यारा तरीका है। टेडी बियर सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि वो एहसास है जो आपके पार्टनर को आपकी मौजूदगी का अहसास कराता है, खासकर तब जब आप साथ न हों। अगर आप इस टेडी डे को थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं, तो कुछ खास तरीकों से इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सही टेडी चुनना
टेडी डे पर सबसे पहले सही टेडी चुनना जरूरी काम है। आजकल मार्केट में हर साइज, कलर और स्टाइल के टेडी मिल जाते हैं। आप अपने पार्टनर की पसंद के हिसाब से टेडी चुन सकते हैं। अगर उन्हें पिंक पसंद है तो पिंक टेडी, व्हाइट पसंद है तो व्हाइट टेडी बेस्ट रहेगा। चाहें तो उस टेडी के साथ एक छोटा सा क्यूट मैसेज भी लगा सकती हैं।

प्यार भरे अंदाज में देना
सिर्फ टेडी देना ही काफी नहीं, उसे थोड़े प्यार भरे अंदाज में देना ज्यादा मायने रखता है। आप टेडी के साथ एक हैंडरिटन नोट या लव लेटर जोड़ सकती हैं। अपने दिल की बातें लिखें, जिससे पार्टनर को खास महसूस हो। यकीन मानिए, ये छोटी सी कोशिश उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान ले आएगी।

ऑनलाइन टेडी डिलीवरी

अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो भी टेडी डे को खास बनाया जा सकता है। ऑनलाइन टेडी डिलीवरी के साथ वीडियो कॉल पर सरप्राइज देना एक अच्छा आइडिया है। वीडियो कॉल के दौरान अपने पार्टनर को देखकर उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

डेट प्लान
टेडी डे को और यादगार बनाने के लिए आप छोटी सी डेट प्लान कर सकते हैं। घर पर मूवी नाइट, कैंडल लाइट डिनर या फिर कॉफी डेट के दौरान टेडी गिफ्ट करना इस दिन को और खास बना देगा। अगर बाहर जाना संभव न हो, तो घर पर ही प्यार भरा माहौल बनाएं।

मेमोरी गिफ्ट
इसके अलावा, टेडी डे पर मेमोरी गिफ्ट भी दिया जा सकता है। टेडी के साथ फोटो फ्रेम, चॉकलेट या कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जोड़कर इसे और खास बना सकती हैं।

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0